उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
यूनिफॉर्म और किताबों की लूट पर लगेगा ब्रेक: उत्तराखंड प्रशासन ने निजी स्कूलों के लिए बनाई नई कार्ययोजना
विपक्ष का विधानसभा परिसर में धरना: एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने में सरकार को बताया विफल
विधानसभा सत्र चौथा दिन: स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को बताया मिलावट रोकने का पूरा रोडमैप और आगामी योजनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सदन में शोर: रसोई गैस किल्लत पर विपक्षी विधायकों का आक्रामक रुख
भजन सम्राट अनूप जलोटा की सुरमई शाम: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भक्तिमय संगीत से सराबोर होंगे प्रतिभागी
शिक्षा व्यवस्था को संतुलित बनाने की कोशिश: सरकार का दावा, जहां जरूरत होगी वहीं नियुक्त किए जाएंगे नए शिक्षक
नियामक आयोग की रोक से फंसा पेंच: 150 मेगावाट बिजली खरीद पर पाबंदी से उत्तराखंड में गहराया अंधेरे का खतरा
अवैध भंडारण पर प्रहार: उत्तराखंड में खाद्य विभाग ने तीन दिनों के भीतर 58 ठिकानों पर की बड़ी छापेमारी कार्रवाई